लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना को इस महीने लोगों को समर्पित करेंगे: उप्र सरकार

By भाषा | Updated: December 2, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परियोजना देश के लोगों को समर्पित करेंगे।

परियोजना के वास्तुकार बिमल पटेल ने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि साइट को विकसित करते समय मंदिर की मूल संरचना से छेड़छाड़ नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र को सुंदर बनाने के अलावा पर्यटक सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘परियोजना में मंदिर चौक, वाराणसी सिटी गैलरी, संग्रहालय, बहुउद्देशीय सभागार, हॉल, भक्त सुविधा केंद्र, सार्वजनिक सुविधा, मोक्ष गृह, भोगशाला, पुजारियों और सेवादारों के लिए आश्रय, आध्यात्मिक पुस्तक स्थान और अन्य निर्माण शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में इस परियोजना को लोगों को समर्पित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए