लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री चाहते थे कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश में बने : सिंधिया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:27 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 नवंबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश था कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश में बनाया जाए।

सिंधिया आज यहां जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में बनने वाले हवाई अड्डा पर 34,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और ‘ग्रीनफील्ड’ परियोजना के पहले चरण के 2024 में पूरा होने की उम्मीद है और इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी।

सिंधिया ने कार्यक्रम में कहा, "विकास के आखिरी चरण तक, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी पीछे छोड़ देगा और भारत का प्रमुख हवाई अड्डा बन जाएगा।"

सिंधिया ने पिछली गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले केवल चार हवाई अड्डे थे, लेकिन अब नौ हवाई अड्डे हैं और यह (जेवर) राज्य का 10 वां हवाई अड्डा होगा।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश था कि एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश में बनाया जाए।" उन्होंने कहा, "जहां चाह , वहां राह... यह प्रधानमंत्री का महत्वाकांक्षी संकल्प था, जो आज सच हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह