लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ‘जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन’ के लिए मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल में आयोजित किए जाने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन’ में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे जहां वह जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए कई पहल की शुरुआत करेंगे।

केंद्र सरकार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश में ‘राशन आपके ग्राम’ योजना की शुरुआत करेंगे।

बयान के मुताबिक इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लाभार्थियों को हर महीने उनके अपने गांवों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन का मासिक कोटा पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपना राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान पर न जाना पड़े।

प्रधानमंत्री इस महासम्मेलन के दौरान ‘मध्य प्रदेश सिकल सेल (हीमोग्लोबिनोपैथी) मिशन’ के आगाज के अवसर पर लाभार्थियों को आनुवांशिक परामर्श कार्ड भी सौंपेंगे। यह मिशन सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया और अन्य हीमोग्लोबिनोपैथी से पीड़ित मरीजों की जांच एवं उपचार करने तथा इन बीमारियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू किया जा रहा है। इन रोगों का प्रभाव मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के लोगों में व्‍यापक रूप से देखा जा रहा है।

बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री देश भर के विभिन्‍न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखेंगे जिनमें आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, त्रिपुरा और दादरा व नगर हवेली तथा दमन व दीव शामिल हैं।

पीएमओ ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी और मध्य प्रदेश के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं नायकों की एक फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। प्रधानमंत्री ‘विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों’ के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे।

बयान के मुताबिक, अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही मध्य प्रदेश में रेलवे की कई पहल की शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू