लाइव न्यूज़ :

‘अन्न महोत्सव‘ पर लाभार्थियों से बात करेंगे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:42 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'गरीब कल्याण अन्न योजना' के तहत आगामी पांच अगस्त को उत्तर प्रदेश की कुछ चुनिंदा उचित मूल्य दर की दुकानों पर मौजूद लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे।

अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आगामी पांच अगस्त से राशन वितरण शुरू किया जाएगा और इसी दिन ‘अन्न महोत्सव‘ का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इस सिलसिले में वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, हमीरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, शाहजहांपुर, कौशांबी, आगरा और बहराइच की चयनित उचित दर दुकानों पर उपस्थित लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों, राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम के प्रबंध निदेशक, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक और जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

दुबे ने बताया कि इस दिन से प्रारंभ होने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरण के लिए आवंटित खाद्यान्न की उठान हर हाल में आगामी 31 जुलाई तक खाद्य विभाग की विपणन शाखा एवं उत्तर प्रदेश राज्य आवश्यक वस्तु निगम द्वारा भारतीय खाद्य निगम से सुनिश्चित कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि हर जिला पूर्ति अधिकारी एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता डोर स्टेप डिलीवरी अथवा उचित दर विक्रेता द्वारा स्वयं उठान के माध्यम से हो जाए।

अपर आयुक्त ने बताया कि ‘अन्न महोत्सव‘ के दिन प्रत्येक उचित दर दुकान पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए कम से कम 100 लाभार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिनमें कुछ ऐसे लाभार्थी भी होंगे, जो प्रथम बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक उचित दर दुकान पर टेलीविजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि वहां उपस्थित सभी लोग इस प्रसारण को देख सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां