लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे में कोविड-19 टीके के कार्यों की समीक्षा करेंगे

By भाषा | Updated: November 28, 2020 01:13 IST

Open in App

अहमदाबाद/पुणे/ हैदराबाद, 27 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी।

पीएमओ ने ट्वीट किया, ‘‘कल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा करने के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जायेंगे।’’

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन केन्द्रों का दौरा करेंगे और वह वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर अपने नागरिकों के टीकाकरण के लिए तैयारियों, चुनौतियों और प्रयासों का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे।

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि मोदी सबसे पहले अहमदाबाद के पास स्थित प्रमुख दवा कम्पनी ‘जाइडस कैडिला’ संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।

‘जाइडस कैडिला’ का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है।

दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे संयंत्र पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद जायेंगे जहां वह कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी ‘भारत बायोटेक’ के केन्द्र का दौरा करेंगे।

मोदी हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर ‘हकीमपेट वायुसेना अड्डा’ पहुंचेंगे, जहां से वह दोपहर करीब डेढ़ बजे जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक के केंद्र पहुंचेंगे। ‘भारत बायोटेक’ द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का ट्रायल जारी है।

यहां करीब एक घंटे के दौरे के बाद प्रधानमंत्री पुणे के लिए रवाना होंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मोदी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का दौरा करेंगे, जिसने कोविड-19 का टीका विकसित करने के लिए मशहूर दवा कम्पनी ‘एस्ट्राजेनेका’ और ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी’ के साथ भागीदारी की है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे एसआईआई पहुंचेंगे।

अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री शाम में दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता