लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री,पीएम-किसान योजना के तहत किसानों को बकाया भुगतान के लिए रकम जारी करें : ममता

By भाषा | Updated: May 6, 2021 20:04 IST

Open in App

कोलकाता, छह मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर चुनाव प्रचार के दौरान पीएम-किसान योजना के तहत किसानों के लिए बकाया रकम जारी करने के उनके आश्वासन की याद दिलायी।

एक दिन पहले ही बनर्जी ने देश में हर किसी का निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण करने के लिए भी प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी थी।

बनर्जी ने पत्र में कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद राज्य सरकार या किसानों को रकम नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है, ‘‘मैं हाल में राज्य की आपकी यात्राओं के दौरान दिए गए आश्वासनों की याद दिलाना चाहूंगी जिसमें आपने कहा था कि प्रत्येक किसान को 18,000 रुपये की बकाया राशि दी जाएगी लेकिन आज तक राज्य सरकार या किसानों को यह रकम नहीं मिली है।’’

पत्र में बनर्जी ने कहा है, ‘‘मैं आपसे संबंधित मंत्रालय को पात्र किसानों के लिए कोष जारी करने और 21.79 लाख किसानों से संबंधित आंकड़े साझा करने का अनुरोध करती हूं।’’

भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत राज्य के 75 लाख किसानों में प्रत्येक को 18,000 रुपये देने का वादा किया था।

तीसरी बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दो दिन के भीतर ही बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को यह दूसरी चिट्ठी लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां