लाइव न्यूज़ :

PM मोदी पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज पहुंचेंगे रांची

By भाषा | Updated: June 20, 2019 02:20 IST

हवाई अड्डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग पचास हजार आम लोगों के साथ योग करेंगे।

Open in App

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रांची में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार की रात्रि साढ़े दस बजे यहां पहुंचेंगे और राजभवन में रात्रि प्रवास करेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को है। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली से विशेष विमान से बृहस्पतिवार की रात्रि 10.20 यहां पहुंचेंगे।

हवाई अड्डे पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे और शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में सुबह छह बजे धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में लगभग पचास हजार आम लोगों के साथ योग करेंगे।

इससे पूर्व आज मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्य कार्यक्रम स्थल रांची के प्रभात तारा मैदान का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और बाद में स्थानीय मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘योग जोड़ने का काम करती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है।’’

दास ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री के प्रयास से आज योग को पूरे विश्व ने अपनाया है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि पूरी दुनिया योग करे, निरोग रहे, योग्य बने और मानव कल्याण में अपनी महती भूमिका निभाये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने योग का पूरे विश्व में व्यापक प्रचार-प्रसार किया है। वर्तमान समय में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में योग अपनाना महत्वपूर्ण है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंडअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल