लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री उप्र में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

By भाषा | Updated: November 20, 2020 15:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवम्बर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मोदी कार्यक्रम के दौरान ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों के साथ बातचीत भी करेंगे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

पीएमओ ने कहा कि इन परियोजनाओं से 2,995 गांवों के सभी ग्रामीण परिवारों में घरेलू नल जल कनेक्शन उपलब्ध होंगे और इन जिलों की लगभग 42 लाख आबादी को लाभ होगा।

इन सभी गांवों में ग्राम जल और स्वच्छता समितियों का गठन किया गया है, और उनके पास संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी होगी।

परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 5,555.38 करोड़ रुपये है। परियोजनाओं को 24 महीनों में पूरा करने की योजना है। ये परियोजनाएं पिछले साल 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘जल जीवन मिशन’ का हिस्सा हैं।

इस योजना के तहत देश के हर गांव के हर घर में 2024 तक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

पीएमओ ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद पिछले 15 महीनों में 2.63 करोड़ घरों में नल जल कनेक्शन दिये गये हैं और वर्तमान में लगभग 5.86 करोड़ (30.67 प्रतिशत) ग्रामीण घरों में नल जल कनेक्शन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग