लाइव न्यूज़ :

गोवा के स्वास्थ्यकर्मियों व टीकाकरण के लाभार्थियों से शनिवार को संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर गोवा में शत प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक दिये जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वहां के स्वास्थ्यकर्मियों और टीकाकरण के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गोवा के लोगों से संवाद करेंगे।

पीएमओ ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों की वजह से टीकाकरण अभियान सफल रहा। पीएमओ के मुताबिक, राज्य सरकार के प्रयासों में लगातार टीका उत्सवों का आयोजन और इसके लिए लोगों को एकजुट करना और जमीनी स्तर पर काम करना तथा लक्षित समूहों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करना शामिल रहा।

पीएमओ ने कहा कि राज्य सरकार ने टीकों के लिए लोगों की भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी लगातार प्रयास किए और इसके मद्देनजर उम्रदराज लोगों, दिव्यांगजनों और अन्य लोगों के बीच जागरुकता फैलाने का काम किया।

इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी उपस्थित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र