लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री जयपुर के पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जयपुर स्थित पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) का उद्घाटन करेंगे और साथ ही इस अवसर पर राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस अवसर पर केन्‍द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘उच्च गुणवत्ता की शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है। कल पूर्वांह्न 11 बजे जयपुर स्थित सीआईपीईटी का उद्घाटन होगा। यह संस्थान उन युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति करेगा जो पेट्रोरसायन और ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित पहलुओं पर पढ़ाई करना चाहते हैं।’’

पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्‍थान की स्थापना राजस्थान और भारत सरकार ने की है।

पीएमओ ने कहा कि यह संस्थान पेट्रोरसायन तथा संबद्ध उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। यह युवाओं को कुशल तकनीकी पेशेवर बनने के लिए शिक्षा प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री जिन चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला रखेंगे उन्हें ‘‘जिला व रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’’ के लिए केन्‍द्र-प्रायोजित योजना के तहत स्वीकृत किया गया है।

पीएमओ के मुताबिक इन चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना में पिछड़े एवं वांछित जिलों को प्राथमिकता दी जाती है। योजना के तीन चरणों के तहत, देश भर में 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पिछले सात सालों में चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना में हमने काफी प्रगति की है। कल बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला रखी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है