लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री 27 फरवरी को भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आगामी शनिवार को भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुबह 11 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे।

पीएमओ के बयान में कहा गया कि बच्‍चों के मस्तिष्क विकास में खिलौने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मनोवैज्ञानिक गतिविधि तथा ज्ञान की कुशलता बढ़ाने में बच्‍चों की मदद करते हैं।

ज्ञात हो कि अगस्‍त 2020 में अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि खिलौने न केवल क्रियाशीलता बढ़ाते हैं बल्कि महत्‍वाकांक्षाओं को पंख भी लगाते हैं।

बच्‍चे के समग्र विकास में खिलौनों के महत्‍व की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने पहले भी भारत में खिलौनों के उत्‍पादन को बढ़ाने पर बल दिया है।

भारत खिलौना मेला 2021 का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्‍य सतत लिंकेज बनाने तथा उद्योग के समग्र विकास पर विचार-विमर्श करने के लिए एक ही मंच पर खरीददारों, विक्रेताओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, डिजाइनरों आदि सहित सभी हितधारकों को लाना है।

इस मंच के माध्‍यम से सरकार और उद्योग एक साथ विचार करेंगे कि कैसे भारत को खिलौना निर्माण और आउट सोर्सिंग का अगला वैश्विक हब बनाया जाए।

ई-कॉमर्स सक्षम डिजीटल प्रदर्शनी में 30 राज्‍यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 1000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्‍पाद दिखाएंगे। इसमें परंपरागत भारतीय खिलौनों के साथ-साथ इलेक्‍ट्रॉनिक टॉय, प्‍लस टॉय, पजल तथा गेम्‍स सहित आधुनिक खिलौने दिखाए जाएंगे।

खिलौना मेला में खिलौना डिजाइन तथा उत्‍पादन के क्षेत्र में प्रसिद्ध भारतीय तथा अंतर्राष्‍ट्रीय वक्‍ता विचार-विमर्श करेंगे।

पीएमओ के मुताबिक बच्‍चों के लिए यह मेला पारंपरिक खिलौना बनाने में कौशल प्रदर्शन और खिलौना संग्रहालयों तथा फैक्‍ट्रियों का डिजीटल दौरा करने सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग