लाइव न्यूज़ :

दक्षिणेश्वर तक कोलकाता मेट्रो के विस्तार का प्रधानमंत्री करेंगे सोमवार को उद्घाटन

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:36 IST

Open in App

कोलकाता, 21 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक जाने वाली कोलकाता मेट्रो की उत्तर-दक्षिण लाइन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

कोलकाता मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री हुगली जिले में एक कार्यक्रम से नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के लिये मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे ।

उन्होंने बताया कि यह उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को दोपहर बाद निर्धारित है और 4.1 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन के बाद नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के बीच हजारों लोगों को फायदा होगा ।

मेट्रो रेल के उत्तर दक्षिण लाइन के विस्तार के बाद नियमित यात्रियों के अलावा दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं को तेजी से और प्रदूषण मुक्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

मेट्रो अधिकारी ने बताया कि दक्षिण की तरफ कवि सुभाष स्टेशन के यात्रियों को दक्षिणेश्वर तक की 31 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने में अब केवल एक घंटे से कुछ अधिक समय लगेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री का हुगली के डनलप मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट