लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 35 पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को देश के 35 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) से स्थापित 35 प्रेशर स्विंग एडजॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के ऋषिकेष स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आयोजित किया गया है।

इसके साथ ही देश के सभी जिलों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित हो जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

पीएमओ ने बताया कि देश में अब तक कुल 1224 पीएसए ऑक्सीन संयंत्रों को पीएम केयर्स कोष से राशि उपलब्ध कराई गई है। इनमें से 1100 पीएसए ऑक्सीन संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है और इनसे 1750 मीट्रिक टन से अधिक ऑक्सीजन प्रतिदिन उपलब्ध होगा।

पीएमओ ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी सामने आने के बाद भारत की चिकित्सीय ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से सक्रियता से किए गए प्रयासों का यह सबूत है।’’

पीएमओ ने कहा कि देश के सभी जिलों में पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र की स्थापना पहाड़ी, द्वीपीय और कठिन भू-भागों की जटिल चुनौतियों का सामना करते हुए की गई है।

इन पीएसए ऑक्सीजन संयंत्रों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए 7000 से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रौद्योगिकी की मदद से इन संयंत्रों की निगरानी भी की जाएगी।

पीएमओ ने कहा कि इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए