लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बजट के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विचार के लिए करेंगे वेबिनार को संबोधित

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधारभूत क्षेत्र में केद्रीय बजट 2021-22 के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को एक वेबिनार को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इस वेबिनार में 200 से सहभागी हिस्सा लेंगे जिनमें बड़े वित्तीय संगठनों और फंडों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता और विषयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

उसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री आधारभूत क्षेत्र में केद्रीय बजट 2021-22 के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के लिए 16 फरवरी को अपराह्न चार बजे एक वेबिनार को संबोधित करेंगे।

इस वेबिनार में सहभागी बुनियादी ढांचा विकास की गति एवं गुणवत्ता में सुधार, उन्नत प्रौद्योगिकी पर बल देने तथा इस क्षेत्र में और निवेष को आकर्षित करने पर अपना विचार साझा करेंगे।

उसके बाद दो सत्र होंगे जिनमें विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेंगे तथा क्रियान्वयन योग्य परियोजनाओं की सूची से लेकर बजट के तीव्र कार्यान्वयन की रूपरेखा तय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे