लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री शनिवार को ‘ग्लोबल सिटीजन लाइव’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम ‘‘ग्लोबल सिटीजन लाइव’’ कार्यक्रम को वीडियो माध्यम से संबोधित करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी।

पीएमओ ने बताया कि ग्लोबल सिटीजन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो अत्यधिक गरीबी को समाप्त करने के लिए काम कर रहा है।

‘‘ग्‍लोबल सिटीजन लाइव’’ चौबीस घंटे का कार्यक्रम है, जो 25 से 26 सितम्‍बर तक चलेगा। इसके तहत मुम्‍बई, न्‍यूयॉर्क, पेरिस, रियो डी जनेरियो, सिडनी, लॉस एंजिलिस, लागोस और सियोल सहित प्रमुख शहरों में लाइव कार्यक्रम होंगे।

पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से 120 शहरों में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय अमेरिका यात्रा पर बुधवार को वाशिंगटन पहुंचे। वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे ओर क्वाड समूह के नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को भी संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर