लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट हुड्डा से बात कर बहन के लिए कैंसर की दवा पर आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 00:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा से बात कर यह आश्वासन दिया कि स्तन कैंसर से पीड़ित उनकी बहन सुषमा हुड्डा की मदद के लिए एक नयी दवा की मंजूरी और खरीद में तेजी लाई जाएगी। हुड्डा भाई-बहनों ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री से दवा के संबंध में अपील की थी।

शनिवार दोपहर को सुषमा हुड्डा ने ट्वीट किया कि वह प्रधानमंत्री से ‘‘बड़ी उम्मीद के साथ’’ हस्तक्षेप करने और भारतीय बाजार के लिए दवा ट्रोडेलवी की जल्द से जल्द मंजूरी और खरीद सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रही हैं क्योंकि उन्हें और कई अन्य लोगों को यह नया जीवन प्रदान करेगा।

अपनी बहन के ट्वीट का हवाला देते हुए पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा ने ट्विटर पर कहा, ‘‘सुषमा हुड्डा मेरी बहन हैं, जो कई वर्षों से कैंसर की मरीज हैं और उम्मीदें धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। अगर नयी दवा (ट्रोडेलवी) को मंजूरी मिलती है तो उनके साथ कई लोगों को बचाने का एक मौका मिल सकता है।’’ कुछ घंटे बाद डी एस हुड्डा ने ट्विटर पर कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की, जिन्होंने चिंता व्यक्त की।

हुड्डा ने कहा, ‘‘उनके (प्रधानमंत्री) फोन और जवाब से सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि मामले पर गौर किया जाएगा। एक भारतीय होने और प्रधानमंत्री के व्यक्तिगत हस्तक्षेप पर गर्व है।’’

जब 2016 में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ हुई थी तब लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ थे। उन्होंने 2019 में राष्ट्रीय सुरक्षा पर देश के लिए एक दृष्टि पत्र तैयार करने के संबंध में कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित एक टास्क फोर्स का नेतृत्व किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए