लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट पर पीएम मोदी का मंथन, आंध्र प्रदेश सहित ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से की बात

By भाषा | Updated: May 6, 2021 21:59 IST

कोरोना के मामलों को देखते हुए कई विशेषज्ञ पूरे देश में लॉकडाउन लगाने की मांग कर रहे हैं। इन चर्चा के बीच पीएम मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने की कोरोना पर चर्चाम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी पीएम मोदी की बात हुई है पूरे देश में लॉकडाउन लगाने की कई जानकारों की मांग के बीच पीएम मोदी कर रहे हैं राज्यों से हालात पर चर्चा

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, झारखंड और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों से बात कर इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति पर चर्चा की। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री ने जम्मू एवं कश्मीर के साथ ही पुडुचेरी के उपराज्यपालों से भी बात की।

बैठक में क्या चर्चा हुई इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई। प्रधानमंत्री की इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों व केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों से चर्चा से पहले एक उच्च स्तरीय बैठक की थी जिसमें उन्होंने विभिन्‍न राज्‍यों और जिलों में कोविड की स्थिति की समीक्षा की।

इस बैठक में प्रधानमंत्री को उन जिलों के बारे में भी बताया गया जहां महामारी का ज्‍यादा प्रकोप है। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 3980 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,10,77,410 और मृतकों की संख्या 2,30,168 हो गई।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली उन दस राज्यों में शामिल हैं जहां एक दिन में सामने आ रहे कोविड-19 के कुल मामलों में से 72.19 फीसदी मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अन्य राज्यों में कर्नाटक, केरल, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 57,640 मामले सामने आए। वहीं कर्नाटक में 50,112, जबकि करेल में 41,953 नए मामले सामने आए।

इसके अलावा पिछले 24 घंटे में हुई मौतों में से 75.55 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और झारखंड में हुईं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 920 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में 353 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय मृत्यु दर कम हो रही है और वर्तमान में यह 1.09 फीसदी है।’’

भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 35,66,398 है और यह देश के कुल संक्रमण का 16.92 फीसदी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं