लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने 'साइकिल गर्ल' ज्योति से बात की

By भाषा | Updated: January 26, 2021 01:25 IST

Open in App

दरभंगा, 25 जनवरी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने पिता को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गुरूग्राम से 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर बिहार के दरभंगा पहुंची 'साइकिल गर्ल' के नाम से चर्चित ज्योति कुमारी सोमवार को फिर से सुर्खियों में उस समय आईं जब उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की।

16 वर्षीय ज्योति देशभर के उन 32 बच्चों में से थीं जो अपने संबंधित एनआईसी केंद्रों पर पहुंचे थे और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के समय प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

इस अवसर पर ज्योति के पिता, उनकी मां और स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

मोदी ने बच्चों के साहस और दृढ़ संकल्प के उनके कृत्यों के लिए उनकी सराहना की और पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों से कहा कि वे प्रत्येक वर्ष कम से कम एक महापुरुष की जीवनी जरूर पढ़ें। इससे जीवन में बहुत प्रेरणा मिलती है।

दरभंगा के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने कहा कि ज्योति कुमारी को बहादुरी के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप उसे एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किया जाएगा।

बिहार सरकार द्वारा दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखंड के सिरहुल्ली गांव निवासी मोहन पासवान की बेटी ज्योति कुमारी के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा के लिए यह गर्व की बात है।

ज्योति को नशा मुक्ति अभियान के लिए राज्य सरकार द्वारा पहले ही ब्रांड एंबेसडर बनाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन