प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर किन्नौर में भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:58 IST2021-08-11T15:58:03+5:302021-08-11T15:58:03+5:30

PM takes stock of landslide situation in Kinnaur by talking to the Chief Minister of Himachal Pradesh | प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर किन्नौर में भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात कर किन्नौर में भूस्खलन की स्थिति का जायजा लिया

नयी दिल्ली, 11 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात कर वहां भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘किन्नौर में भूस्खलन से पैदा हुई स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात की। प्रधानमंत्री ने वहां जारी राहत अभियान के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।’’

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को हुए बड़े भूस्खलन में मलबे के नीचे 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस समेत कई वाहन मलबे में दब गए हैं। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PM takes stock of landslide situation in Kinnaur by talking to the Chief Minister of Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे