लाइव न्यूज़ :

कानपुर में खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री ने लखनऊ से वापसी की उड़ान भरी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 20:30 IST

Open in App

कानपुर, 28 दिसंबर खराब मौसम के कारण मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर से वापसी की उड़ान नहीं भर पायें। वह सड़क मार्ग से करीब 80 किलोमीटर दूर लखनऊ गये और वहां से उन्होंने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानपुर से उड़ान नहीं भर पाने के कारण कानपुर से लखनऊ तक पुलिस बल की तैनाती सहित सभी प्रबंध सड़क मार्ग से किए गए।

कानपुर के पुलिस उपायुक्त (यातायात) बीबीजीटीएस मूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रधानमंत्री के विमान को कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी और उसी के अनुसार सभी इंतजाम किए गए थे, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को सड़क मार्ग से लखनऊ ले जाया गया और उनकी सुरक्षित यात्रा के के लिए सभी प्रबंध किए गए। लखनऊ में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री लखनऊ से रवाना हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह