लाइव न्यूज़ :

पीएम साइलेंट-बढ़ती महंगाई, तेल के दाम, बेरोजगारी, किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:16 IST

राहुल गांधी ने कहा कि आज खाना खाते समय उन अन्नदाता के बारे में सोचिए, जो देश का पेट भरने के लिए अपना खून-पसीना देते हैं। उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘चीन यहां बने रहने वाला था, कहां? हमारी जमीन पर।’’प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर उन पर प्रहार किया। चीन की ओर बुनियादी ढांचे का इसी पैमाने का विकास भी हुआ है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि वह ‘किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या’ तथा तेल की बढ़ती कीमतों पर चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन जब उनकी आलोचना की जाती है या उनके मित्रों पर सवाल किये जाते हैं तब वह आक्रोशित हो जाते हैं।

राहुल ने पूर्वी लद्दाख के संदर्भ में थल सेना प्रमुख एम एम नरवणे की ‘चीन यहां बने रहने के लिए था’ टिप्पणी को लेकर भी सरकार की आलोचना की। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जमावड़े पर जनरल नरवणे के बयान से जुड़ी एक खबर को टैग करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘चीन यहां बने रहने वाला था, कहां? हमारी जमीन पर।’’

राहुल ने एक अन्य ट्वीट में तेल की बढ़ती कीमतों और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हालिया हत्याओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर उन पर प्रहार किया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘पीएम साइलेंट - बढ़ती महंगाई, तेल के दाम, बेरोजगारी, किसान व भाजपा कार्यकर्ता की हत्या। पीएम वायलेंट - कैमरा व फ़ोटो ऑप में कमी, सच्ची आलोचना, मित्रों पर सवाल।’’

उल्लेखनीय है कि जनरल नरवणे ने शनिवार को कहा था, ‘‘हां, यह चिंता का विषय है कि बड़े पैमाने पर जमावड़ा हुआ है और यह जारी है और उस तरह के जमावड़े को बनाए रखने के लिए, चीन की ओर बुनियादी ढांचे का इसी पैमाने का विकास भी हुआ है।’’ उन्होंने कहा था, ‘‘तो, इसका मतलब है कि वे (पीएलए) वहां जमे रहेंगे। हम इन सभी घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, लेकिन अगर वे वहां बने रहेंगे, तो हम भी वहां डटे रहेंगे।’’

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीचीनजम्मू कश्मीरमनोज मुकुंद नरवणेशी जिनपिंगBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos