लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा को बर्खास्त करने में प्रधानमंत्री को एक मिनट का भी समय नहीं लगाना चाहिए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 12, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने इस मंत्री को हटाने में एक मिनट का भी समय नहीं लगाना चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री की ओर से अब यह कदम नहीं उठाए जाने का मतलब साफ है कि या तो वह किसी दबाव में हैं या फिर लखीमपुर खीरी की घटना को वह अपराध नहीं मानते।

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने बार बार मांग की है कि मंत्री इस्तीफा दें या उनको बर्खास्त किया जाए। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। उच्चतम न्यायालय ने जब सख्त टिप्पणियां कीं तो मंत्री के पुत्र को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘अजय मिश्रा को बर्खास्त करने में प्रधानमंत्री को एक मिनट का भी समय नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर यह नहीं हो रहा है तो फिर इसका मतलब यह है कि या तो उन पर कोई दबाव है या फिर उनकी नजरों में यह (घटना) अपराध नहीं है।’’

उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा और इस घटना के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन उन्हें सौंपेगा।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में गत तीन अक्टूबर को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे के विरोध को लेकर भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आशीष को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos