लाइव न्यूज़ :

महामारी से निपटने के लिए मिले सभी विदेशी अनुदान का ब्यौरा सार्वजनिक करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई कांग्रेस ने कोरोना महामारी के दौरान सहायता प्रदान करने में सरकार की तरफ से पारदर्शिता दिखाए जाने की मांग की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह विभिन्न देशों की ओर से मिली राहत सामाग्रियों के बारे में ब्यौरा सार्वजनिक करें।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग भारत को ‘कांग्रेस मुक्त’ करना चाहते थे, उनसे उम्मीद है कि अब देश को कोरोना महामारी से मुक्त करने के लिए प्रयास करेंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विभिन्न देशों की ओर से जो राहत सामग्री और चिकित्सा सहायता दी गई है, उसका ब्यौरा प्रधानमंत्री को सार्वजनिक करना चाहिए ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। लोगों को यह पता चलना चाहिए कि राहत सामाग्री कहां से आ रही है और कहां जा रही है। यह हमारी और देश के लोगों की मांग है।’’

खेड़ा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम का दावा कर रहे थे, लेकिन उनका यह दावा टीके की उपलब्धता के बगैर था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है, लेकिन इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज इस महामारी में कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं और यह बात पूरे देश को पता है।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा कांग्रेस की तरफ से न्यूजीलैंड के उच्चायोग को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचा दिया गया तो विदेश मंत्री को बुरा लग गया...वह कैसी कूटनीतिक समझ रखते हैं? इसमें भी राजनीति करने लगे।’’

खेड़ा ने कहा कि विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस इस सरकार की खामियों को उजागर करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग