लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को ‘मन की बात’ के बजाय ‘ पेट्रोल की बात’ करनी चाहिए : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:52 IST

Open in App

कोलकाता, सात जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ‘‘ देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद’ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की और कहा कि उन्हें ‘मन की बात’ के बजाय ‘पेट्रोल और टीके की बात’ करनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रस्तावित फेरबदल और विस्तार का संदर्भ देते हुए यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद से बाबुल सुप्रियो को हटाना दिखाता है कि ‘‘वे (भाजपा सरकार) वर्ष 2024 में अंत आने से पहले ही हार चुके हैं।’’

बनर्जी ने रेखांकित किया कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे पत्रों में से एक का भी जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ को हटाने की अपील के बावजूद कुछ नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पूरी अर्थव्यवस्था डवांडोल है। ईंधन की कीमतें रोजाना बढ़ रही हैं और केंद्र सरकार खामोश बैठी है। हमारे प्रधानमंत्री मन की बात को लेकर व्यस्त हैं। उन्हें इसके बजाय पेट्रोल की बात, डीजल की बात और टीके की बात करनी चाहिए।’’

उत्तरी बंगाल को अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग के करीब एक सप्ताह बाद भाजपा सांसद जॉन बराला के केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने कहा कि यह भगवा पार्टी की ‘विभाजनकारी मानसिकता’ को प्रतिबिंबित करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंत्रालयों में फेरबदल पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल