लाइव न्यूज़ :

बिना समय गंवाए किसानों को वार्ता के लिए बुलाएं प्रधानमंत्री: सुखबीर बादल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वे आंदालनकारी किसानों को वार्ता के लिए बुलाएं। उन्होंने कहा कि तीन ‘काले’ कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए संसद का विशेष सत्र भी बुलाया जाए।

एक दिन पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर भारत बंद का आयोजन किया था। यह मोर्चा 40 किसान संगठनों का संघ है।

बादल ने मोदी से अनुरोध किया कि कृषि के तीन ‘काले कानूनों’ को रद्द करने के लिए बिना किसी पूर्व शर्त के वह किसानों को वार्ता के लिए बुलाएं और इस मामले में ‘‘तत्काल, प्रभावी रूप से एवं व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें।’’

शांतिपूर्ण बंद की ‘पूर्ण सफलता’ के लिए देश के किसानों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा के किसानों को बधाई देते हुए, बादल ने कहा कि इससे सरकार को यह दिख जाना चाहिए कि पूरे देश के लोग अपने 'अन्नदाता' के साथ मजबूती से खड़े हैं।

यहां जारी एक वक्तव्य में बादल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि कृषि विपणन संबंधी उन तीन कानूनों को रद्द करने के लिए वह संसद का विशेष सत्र भी बुलाएं जिनके कारण देश ‘गतिरोध’ की इस स्थिति में पहुंचा है।

बादल ने कहा, ‘‘अगर सरकार ने इस मुद्दे पर शिअद की सलाह पर ध्यान दिया होता, जब पार्टी ने न केवल संसद में विधेयकों के खिलाफ मतदान किया, बल्कि मंत्रिमंडल भी छोड़ दिया और इन तीन कानूनों के विरोध में शिअद-भाजपा गठबंधन को तोड़ दिया, तो आज की स्थिति अलग होती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले कदम के रूप में, सरकार को बिना किसी पूर्व शर्त के और बिना समय गंवाए किसान संगठनों को बातचीत के लिए आमंत्रित करना चाहिए।’’

सरकार और किसान संघों के बीच अब तक 11 दौर की बातचीत हुई है, गतिरोध को खत्म करने और किसानों के प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए आखिरी वार्ता 22 जनवरी को हुई थी। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रेली के दौरान हिंसा होने के बाद से वार्ता बहाल नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह