लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को सांसदों, विधायकों से पेंशन छोड़ने के लिए कहना चाहिए: राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: February 8, 2021 20:56 IST

Open in App

गाजियाबाद, आठ फरवरी किसान नेता राकेश टिकैत ने सोमवार को कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया था, उन्हें अब सांसदों और विधायकों को अपनी पेंशन छोड़ने के लिए कहना चाहिए ताकि धन का इस्तेमाल युवाओं की आर्थिक मदद करने के लिए किया जा सके।

उन्होंने देश में डेयरी और दूध की आपूर्ति में लगे लोगों के हितों की रक्षा करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे उत्पादों के आयात पर सरकार की एक नई नीति को लागू करने से समुदाय की आजीविका को खतरा हो सकता है।

टिकैत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जिस तरह से प्रधानमंत्री ने लोगों से एलपीजी सिलेंडर पर अपनी सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया था, उन्हें अब संसद सदस्यों, राज्य विधानसभा सदस्यों से अपील करनी चाहिए और उन्हें अपनी पेंशन छोड़ने के लिए कहना चाहिए।’’

भारतीय किसान यूनियन के नेता ने कहा कि देश के युवाओं को सरकार से कोई मौद्रिक समर्थन नहीं मिलता है, लेकिन विधायकों को पेंशन मिलती है, इसलिए मोदी को इन लोगों से इस फायदे को छोड़ने की अपील करनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘किसान यूनियनें अपनी पेंशन छोड़ने वाले सांसदों और विधायकों का आभार व्यक्त करेंगी।’’

टिकैत ने दावा किया कि सरकार दूध के आयात पर एक नीति ला रही है और विदेशों से दूध का आयात बड़ी मात्रा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘लागत अधिक है और (भारत में) दूध की बिक्री दर कम है।’’

उन्होंने कहा कि दूध के लिए एक समान मूल्य तय किया जाना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि देश में पशुधन की संख्या गिर गई है और यह आशंका है कि भारत जल्द ही तुर्की की तरह हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘तुर्की में कोई पशुधन नहीं है, उसकी भूमि खराब हो गई है और यह दूध आयात करता है। लेकिन हमारे किसान यहां ऐसा नहीं होने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग