लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री को भी किसी को प्रभार सौंप देना चाहिए : पटोले

By भाषा | Updated: December 22, 2021 19:48 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के स्वस्थ होने तक किसी अन्य को प्रभार सौंपने की भारतीय जनता पार्टी की मांग पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐसा करना चाहिए।

रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे ठाकरे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन में नहीं आए। उनके बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह सदन में उपस्थित होंगे।

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पटोले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसद में उपस्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई अवसरों पर लोकसभा और राज्यसभा में मौजूद नहीं रहते हैं। अगर प्रधानमंत्री सदन में मौजूद नहीं रहते तो उनका प्रभार भी किसी को दे दिया जाना चाहिए।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का स्वास्थ्य अच्छा है और वह विधानमंडल के सत्र में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी उनसे बातचीत हुई है लेकिन विपक्ष बिना कारण मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है।’’

प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने सुबह में कहा था, ‘‘अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शीतकालीन सत्र में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं तो उन्हें किसी अन्य को प्रभार दे देना चाहिए। विधान मंडल की कार्यवाही से मुख्यमंत्री का अनुपस्थित रहना अनुचित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन