लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने सात साल पूरे होने पर अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा साझा किया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सात साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा देशवासियों से साझा किया।

‘‘विकास यात्रा’’ के नाम से जारी इस ब्योरे में कहा गया है कि सरकार द्वारा उठाए गए हर कदम में ‘‘सेवा की भावना’’ प्रमुख रही है।

इसमें कहा गया, ‘‘महामारी के दौरान संसाधन जुटाकर लोगों की सेवा करनी हो या गरीबों तक खाद्यान्न की पहुंच सुनिश्चित करना, किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज की सरकारी खरीद हो या फिर कामगारों के लिए काम करने का बेहतर माहौल तैयार तैयार करना। यह सेवा की ही भावना है, जो परिलक्षित भी हो रही है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने देश के लोगों की सेवा और उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति की है।

इस ‘‘विकास यात्रा’’में व्यवसाय की सुगमता, जीवन आसान बनाने, भ्रष्टचार समाप्त करने, युवाओं को मौके उपलब्ध कराकर सशक्त करने, सभी के लिए स्वास्थ्य, नये भारत के लिए नारी शक्ति और समृद्ध भारत के लिए समृद्ध किसान जैसे सरकार के कामकाज को रेखांकित किया गया है।

इसमें ‘‘भारत प्रथम’’ के तहत उठाए गए कदम, पूर्वोत्तर पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करना, सामाजिक सशक्तीकरण, गरीबों तक विकास पहुंचाना, आर्थिक विकास में व्यापक बदलाव और कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई का भी विस्तार से ब्योरा दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह