लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने 38वीं प्रगति बैठक में 50 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 38वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और सात राज्यों में 50 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने इस बैठक में आठ परियोजनाओं की समीक्षा की। इनमें से चार परियोजनाएं रेल मंत्रालय से संबंधित हैं जबकि दो ऊर्जा मंत्रालय से और एक-एक परियोजना सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से जुड़े हैं।

पीएमओ ने कहा, ‘‘ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा की इन परियोजनाओं की कुल संचयी लागत 50,000 करोड़ रुपये हैं।’’

बैठक में प्रधानमंत्री ने इन योजनाओं के समय पर पूरा होने के महत्व पर जोर दिया।

पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इससे पहले हुई 37 प्रगति बैठकों की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न राज्यों में 14.39 लाख करोड़ रुपये की 297 परियोजनाओं की समीक्षा की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल