लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने ‘प्रगति’ बैठक में की 44,545 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को 36वीं प्रगति बैठक की अध्यक्षता की और 12 राज्यों में 44,545 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस दौरान मोदी ने एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का प्रचलन बंद करने के कार्यक्रम की भी समीक्षा की।

बयान में कहा गया कि आज की बैठक की कार्यसूची में आठ परियोजनाओं सहित 10 मुद्दे शामिल थे। एक योजना और एक कार्यक्रम से संबंधित शिकायतों की भी इसमें समीक्षा की गई।

आठ परियोजनाओं में तीन सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, दो रेल मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक-एक परियोजनाएं शामिल थी।

लगभग 44,545 करोड़ रुपये की ये परियोजनाएं 12 राज्यों से संबंधित हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, मिजोरम, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और मेघालय की परियोजनाएं शामिल थी।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुछ परियोजनाओं के क्रियान्वयन में देरी को लेकर चिंता जताई और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संबंधित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

इससे पहले हुई 35 प्रगति बैठकों में प्रधानमंत्री ने 13.60 लाख करोड़ रुपये की 290 परियोजनाओं की समीक्षा की थी। इनमें 51 कार्यक्रमों या योजनाओं की समीक्षा की गई जबकि 17 क्षेत्रों की शिकायतों की समीक्षा की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है