लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव आते ही प्रधानमंत्री को विभाजन की याद आ गई: कांग्रेस

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त कांग्रेस ने देश के बंटवारे के समय के लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पहले पाकिस्तान को उसके स्वतंत्रता दिवस एवं राष्ट्रीय दिवस पर बधाई देते हैं तथा फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर विभाजन को याद करते हैं।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि भाजपा के ‘विभाजनकारी छल-कपट’ की पोल अब खुल चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि 14 अगस्त को लोगों के संघर्षों एवं बलिदान की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा और कहा कि बंटवारे के दर्द को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

मोदी ने कहा कि विभाजन के कारण हुई हिसा और नासमझी में की गई नफरत से लाखों लोग विस्थापित हो गए और अनेक लोगों ने जान गंवा दी।

सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री के एक पुराने ट्वीट और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखे गये उनके पत्र को साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘विभाजनकारी छल-कपट की पोल खुली, अब देश को नही बरगला सकते। 22 मार्च को पाकिस्तान को बधाई। याद रहे 22 मार्च वो दिन है जब मुस्लिम लीग ने (22 मार्च, 1940) को बंटवारे का प्रस्ताव पारित किया था। पिछले 14 अगस्त को भी पाक को बधाई। उत्तर प्रदेश का चुनाव आते ही विभाजन की याद आई। वाह साहेब !’’

कांग्रेस महासचिव ने प्रधानमंत्री का जो जो ट्वीट साझा किया, वो 14 अगस्त, 2015 का है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। सुरजेवाला ने जिस पत्र का हवाला दिया, वो प्रधानमंत्री ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष को वहां के ‘राष्ट्रीय दिवस’ पर लिखा था।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह घोषणा करने से पहले इस पर माफी मांगनी चाहिए थी कि उनके ‘वैचारिक पूर्वजों’ और मुस्लिम लीग के कारण ही देश का बंटवारा हुआ।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इनके वैचारिक पूर्वजों और मुस्लिम लीग ने मिलकर जो माहौल बनाया था उस वजह से बंटवारा हुआ। इन्हें पहले माफ़ी मांगनी चाहिए।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘बंटवारे के समय मेरे परिवार के 14 सदस्य मारे गए थे। ये कौन होते हैं हमारी टीस दूर करने वाले ? इनकी वजह से मेरी टीस है और आज यह टीस फिर बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू