लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र का निजीकरण करने के फैसले पर प्रधानमंत्री पुनर्विचार करें : भाकपा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र का निजीकरण करने की सरकार के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है।

इस महीने की शुरूआत में, आर्थिक मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति (सीसीईए) ने आरआईएनएल के निजीकरण को मंजूरी दी थी, जिससे इसके कर्मचारियों के बीच रोष पैदा हो गया।

भारत सरकार के उद्यम आरआईएनएल (राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड) को विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के नाम से भी जाना जाता है।

राजा ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है, ‘‘इस इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए 50 साल पहले 23,000 एकड़ कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया था। किसानों को उनका (जमीन के मुआवजे का) पैसा उचित रूप से नहीं मिला था। अब इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपये हैं। यदि मौजूदा कदम (निजीकरण) की अनुमति दी जाती है तो कोई निजी कंपनी इस्पात संयंत्र का अधिग्रहण करेगी और जमीन हड़प लेगी। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस संयंत्र को चलाने की सभी संभावनाएं तलाशने की कोई कोशिश नहीं की। विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की कोई खदान आवंटित नहीं की गई।

उन्होंने दावा किया कि सभी निजी इस्पात संयंत्रों को लौह अयस्क की खदानें मिलती हैं।

भाकपा नेता ने इस बात का जिक्र किया है कि इस इस्पात संयंत्र के लिए लाखों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘आंध्र प्रदेश के लोग, राजनीतिक पार्टियां और मजदूर संघ निजीकरण के इस विनाशकारी कदम का विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि जगन मोहन रेड्डी नीत राज्य सरकार ने भी इस बात का जिक्र किया है कि यह सयंत्र तेलुगू लोगों की इच्छा शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। ’’

राजा ने कहा, ‘‘भाकपा विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण संबंधी सीसीईए की मंजूरी रद्द करने और संयंत्र को फौरन लौह अयस्क आवंटित करने की सरकार से मांग करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल