लाइव न्यूज़ :

देश के भविष्य के साथ खेल रहे हैं प्रधानमंत्री: राहुल

By भाषा | Updated: June 24, 2021 17:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘टॉयकैथॉन-2021’ के प्रतियोगियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद के बाद बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में रोजगार देने वाले ही बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं, किंतु प्रधानमंत्री ध्यान भटकाकर देश के भविष्य के साथ खेल रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज एमएसएमई क्षेत्र में रोजगार देने वाले बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री अपने नाटक से भारत के वर्तमान से ध्यान भटका रहे हैं और भविष्य के साथ खेल रहे हैं।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने टॉयकैथॉन-2021 के प्रतिभागियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद के बाद अपने संबोधन में कहा कि भारत की वर्तमान सामर्थ्य, उसकी कला-संस्कृति को और भारतीय समाज को आज दुनिया ज्यादा बेहतर तरीके से समझना चाहती है और इसमें खिलौने और गेमिंग उद्योग बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने परंपरा और प्रौद्योगिकी को शामिल कर चलाये जाने वाले ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ अभियान को बहुत बड़ी ताकत बताते हुए वैश्विक खिलौना बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है