लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने लचित दिवस पर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: November 24, 2021 13:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम के पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोरफूकन को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्हें पराक्रम व गौरव के पथप्रदर्शक के साथ ही असम की अनूठी संस्कृति के संरक्षक के रूप में याद किया जाता है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ऑल लचित दिवस पर मैं बहादुर लचित बोरफूकन को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्हें पराक्रम व गौरव के पथप्रदर्शक और असम की अनूठी संस्कृति के संरक्षक के रूप में व्यापक तौर पर याद किया जाता है। वह समानता, न्याय और सभी के लिए सम्मान के आदर्शों के प्रति समर्पित थे।’’

बोरफूकन असम के पूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य में एक सेनापति थे। सरायघाट के 1671 के युद्ध में उनके नेतृत्व के लिए उन्हें पहचाना जाता है, जिसमें मुगल सेना का असम पर कब्जा करने का प्रयास विफल कर दिया गया था। इस विजय की याद में असम में 24 नवंबर को लचित दिवस मनाया जाता है। सरायघाट का युद्ध गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के तटों पर लड़ा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल