लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने के कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: July 15, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने राष्ट्र के विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

तत्कालीन मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के पूर्व मुख्यमंत्री कामराज कांग्रेस के कद्दावर नेता थे जिन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाद में गांधी से मतभेदों के चलते कांग्रेस का विभाजन भी हो गया था।

कामराज का जन्म 1903 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 1975 में हुई।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महान के. कामराज को उनकी जयंती पर मेरी श्रद्धांजलि। उन्होंने राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण को लेकर उनके प्रयास भारत के लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया