लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने सी राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

By भाषा | Updated: December 10, 2021 09:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता सी राजगोपालाचारी को उनकी 143वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान तथा प्रशासनिक एवं बौद्धिक कौशल के लिए उन्हें याद किया जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह उल्लेख करते हुए ट्विटर पर एक पत्र साझा किया कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ‘‘राजाजी’’ के नाम से प्रसिद्ध सी राजगोपालाचारी के बहुत बड़े शुभचिंतक थे। यह पत्र सी राजगोपालाचारी के भारत का गवर्नर जनरल बनने के बाद पटेल ने उन्हें लिखा था।

मोदी ने कहा, ‘‘सी राजगोपालाचारी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान तथा प्रशासनिक एवं बौद्धिक कौशल के लिए उन्हें याद किया जाता है। गवर्नर जनरल के रूप में शपथ लेते उनकी तस्वीर और भारत रत्न से उन्हें नवाजे जाने संबंधी अधिसूचना भी मैं साझा कर रहा हूं।’’

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बेहद करीबी रहे राजगोपाचारी, सरकार में विभिन्न पदों पर रहे। बाद में कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने स्वतंत्र पार्टी नामक एक राजनीतिक दल का गठन किया।

समाजवाद के सिद्धान्त को नकारने वाली स्वतंत्र पार्टी न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप, न्यूनतम सरकारी व्यय, न्यूनतम कर और व्यापारिक गतिविधियों में कम से कम हस्तक्षेप की हिमायती थी।

राजाजी का मानना था कि कल्याणकारी राज्य यानी ‘वेलफेयर स्टेट’ की अवधारणा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उनकी पार्टी ने बाजार आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया। राजाजी के 1972 में निधन के बाद उनकी पार्टी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह