प्रधानमंत्री ने बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
By भाषा | Updated: June 27, 2021 14:10 IST2021-06-27T14:10:02+5:302021-06-27T14:10:02+5:30

प्रधानमंत्री ने बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
नयी दिल्ली, 27 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महान कवि और उपन्यासकार बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ऋषि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी समग्र रचनाओं के माध्यम से उन्होंने भारतीय लोकाचार की महानता प्रदर्शित की। उनके द्वारा रचित वंदे मातरम हमें विनम्रता के साथ भारत की सेवा करने तथा हमारे साथी भारतीयों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित करता है।’’
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय 19वीं शताब्दी के प्रकांड विद्वान, कवि और उपन्यासकार थे। उन्होंने राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम’’ की रचना की थी, जिसे बाद में आनंद मठ नामक उपन्यास में शामिल किया गया था।
उनका जन्म 26 जून, 1838 को बंगाल के 24 परगना जिले के कांठल पाड़ा नामक गांव में एक संपन्न परिवार में हुआ था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।