लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, विजय मशालों का अनंत ज्वाला में विलय किया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को, 1971 के युद्ध में भारत की विजय और बांग्लादेश के निर्माण के अवसर पर मनाए जा रहे 50वें विजय दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में भी प्रधानमंत्री ने शिरकत की।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अनन्‍त ज्‍वाला से स्वर्णिम विजय मशाल जलाई थी। साथ ही उन्होंने चार अन्य मशालें भी जलाई थीं, जिन्हें चार अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया था।

चारों मशालें सियाचिन, कन्याकुमारी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लोंगेवाला, कच्छ के रण और अगरतला सहित समूचे देश में यात्रा कर नई दिल्ली पहुंची हैं। इन मशालों को 1971 के युद्ध से संबंधित प्रमुख क्षेत्रों और वीरता पुरस्कार विजेताओं के गृह नगरों में भी ले जाया गया था।

प्रधानमंत्री ने इन चारों मशालों का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अनंत ज्वाला में विलय किया।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित थे।

मोदी ने बाद में एक ट्वीट में कहा, ‘‘विजय दिवस के इस खास मौके पर मुझे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने और उन चार मशालों को अनंत ज्वाला में विलय करने का सौभाग्य हासिल हुआ, जिन्हें पिछले एक वर्ष के दौरान देश के विभिन्न कोनों में ले जाया गया था।’’

1971 के युद्ध में भारत की विजय और बांग्लादेश के निर्माण को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए