पीएम नरेंद्र मोदी के जल्दी ही यूपी में कई मेगा प्रोजेक्टों का करेंगे उद्घाटन, जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस वे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे लोकार्पण के लिए तैयार

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 2, 2026 18:57 IST2026-03-02T18:57:09+5:302026-03-02T18:57:18+5:30

ऐसी सियासी गतिविधियों के बीच सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने भी राज्य में सरकार का माहौल बनाने के लिए इस साल हर महीने एक मेगा प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण करने तथा यूपी के विकास को लेकर बड़े-बड़े आयोजन करने का प्लान तैयार किया है. 

PM Narendra to inaugurate several mega projects in UP; Jewar Airport, Ganga Expressway, Kanpur-Lucknow Expressway are ready for inauguration | पीएम नरेंद्र मोदी के जल्दी ही यूपी में कई मेगा प्रोजेक्टों का करेंगे उद्घाटन, जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस वे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे लोकार्पण के लिए तैयार

पीएम नरेंद्र मोदी के जल्दी ही यूपी में कई मेगा प्रोजेक्टों का करेंगे उद्घाटन, जेवर एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेस वे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे लोकार्पण के लिए तैयार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं. इन चुनावों को लेकर चुनाव आयोग वोटर लिस्ट पुख्ता करने में जुटा है. वही दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुटी हैं. बसपा सुप्रीमों मायावती ने तो के सीट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के नाम का एलान भी कर दिया है. ऐसी सियासी गतिविधियों के बीच सूबे की सत्ता पर काबिज योगी सरकार ने भी राज्य में सरकार का माहौल बनाने के लिए इस साल हर महीने एक मेगा प्रोजेक्‍ट का लोकार्पण करने तथा यूपी के विकास को लेकर बड़े-बड़े आयोजन करने का प्लान तैयार किया है. 

इन आयोजनों में पीएम नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे, ताकि जनता को डबल इंजन की सरकार का दमदार संदेश दिया जा सके. पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि इन आयोजनों के जरिए सरकार बीते नौ वर्षों में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख कर चुनाव माहौल अपने पक्ष में बनाने में सफल होगी.  

इन परियोजनाओं का किया जाना है लोकार्पण

इस उम्मीद के तहत ही योगी सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निवेश संबंधी मेगा प्रोजेक्टों के लोकार्पण का कार्यक्रम तैयार किया है. इन मेगा प्रोजेक्टों में नोएडा में बन रहा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अडानी समूह द्वारा बनाया जा रहा गंगा एक्सप्रेस वे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, वाराणसी में बनाई जा रही रोपवे परियोजना प्रमुख है. 

इसके अलावा लखनऊ में पांच लाख करोड़ रुपए से अधिक निवेश करने वाली योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए इन्वेस्ट यूपी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरमनी का आयोजन भी इसी साल होना है. इन सभी आयोजनों में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी होगी. मेगा प्रोजेक्टों का लोकार्पण भी पीएम मोदी के हाथों ही होगा. औद्योगिक विकास विभाग के अफसरों के अनुसार, प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय महत्व वाली यह सभी परियोजनाएं करीब-करीब पूरी हो गई हैं. 

पीएम नरेंद्र मोदी का समय मिलते ही एक-एक कर इन मेगा प्रोजेक्टों के लोकार्पण की तारीख तय कर दी जाएगी. इसके अलावा प्रदेश के विकास से संबंधित कई ऐसी परियोजनाएं हैं जिनका लोकार्पण करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जरिए किया जाना है.

पीएम मोदी देंगे विकास और सियासी संदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश में मेगा प्रोजेक्ट तथा विकास से संबंधित योजनाओं के लोकार्पण के जरिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व विधानसभा चुनावों होने के पहले पूरा प्रदेश मथ ले कुछ इस तरह से प्लान बनाया जा रहा है. वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी कुछ इसी तरह का प्लान बनाया गया था. अब इस बार भी विकास और सियासी संदेश देने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है. 

बीते तीन माह से इस प्लान के तहत ही पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम यूपी में हुए हैं. जिसके तहत पीएम मोदी ने 25 दिसंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया था. इसके बाद पीएम मोदी जनवरी में वाराणसी में खेल से संबंधित कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े थे और केंद्रीय गृह मंत्री यूपी के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे. 

इसके बाद बीते माह पीएम मोदी नोएडा में आयोजित सेमीकंडक्टर यूनिट के आयोजन में वर्चुअल जुड़े थे और इसके एक दिन बाद उन्होंने मेरठ-दिल्ली रैपिड रेल का उदघाटन किया था. मेरठ के इस आयोजना के जरिए पीएम मोदी ने  विपक्ष पर हमला बोला था. अपने समर्थकों को सियासी संदेश दिया था और यूपी में योगी सरकार की उपलब्धियों को सराहा भी था. यह सिलसिला अब हर माह यूपी में देखने को मिले, इसकी तैयारी यूपी सरकार कर रही है.

Web Title: PM Narendra to inaugurate several mega projects in UP; Jewar Airport, Ganga Expressway, Kanpur-Lucknow Expressway are ready for inauguration

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे