लाइव न्यूज़ :

लोकसभा: विदाई भाषण में राहुल पर पीएम मोदी का तंज, कहा- सुनते थे कि भूंकप आयेगा,5 साल में आया नहीं

By भाषा | Updated: February 13, 2019 18:22 IST

सोलहवीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन अपने धन्यवाद भाषण में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है जिसका पूरा यश पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को जाता है ।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए लोकसभा में कहा कि वह कभी सुनते थे कि ‘भूंकप’ आयेगा लेकिन पांच साल में कोई ‘भूंकप’ नहीं आया । उन्होंने राफेल विमान सौदे के संदर्भ में कहा कि सदन में हवाई जहाज भी उड़े लेकिन लोकतंत्र की ऊंचाई इतनी है कि कोई भी हवाई जहाज उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया । सोलहवीं लोकसभा के अंतिम सत्र के अंतिम दिन अपने धन्यवाद भाषण में मोदी ने कहा कि आज विश्व में भारत का एक अलग स्थान बना है जिसका पूरा यश पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को जाता है ।

राहुल गांधी का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि हम कभी सुनते थे कि ‘भूंकप’ आयेगा लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा हुआ और कोई ‘भूंकप’ नहीं आया । उन्होंने कहा कि कभी यहां हवाई जहाज उड़े। बड़े बड़े लोगों ने हवाई जहाज उड़ाए। लेकिन लोकतंत्र की ऊंचाई है कि भूकंप को भी पचा गया और कोई भी हवाई जहाज उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया । उन्होंने कहा कि 16वीं लोकसभा सबसे अधिक महिला सांसदों के लिए जानी जाएगी, जिनमें 44 महिला सांसद पहली बार चुनकर आई थीं । उन्होंने कहा कि इस लोकसभा की न केवल अध्यक्ष बल्कि महासचिव भी महिला हैं।

16वीं लोकसभा के संबोधन में पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

मोदी ने कहा कि कि हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र है, क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है: प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान लोकसभा के कार्यकाल में भारत छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि आज वैश्विक परिदृश्य में भारत का जो उच्च स्थान बना है। उसके लिए 2014 में, 30 साल बाद बनी पूर्ण बहुमत वाली सरकार जिम्मेदार है ।

मोदी ने कहा कि इस सदन के सदस्य जब जनता के बीच जाएंगे, तो वे गर्व से इन 5 वर्षों में सदन द्वारा काले धन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध बनाए गए कानूनों के विषय में बता सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि इस सदन के सदस्यों ने 1,400 से अधिक निष्क्रिय कानूनों को समाप्त करने का भी काम किया है ।

मोदी ने कहा कि पहली बार इस सदन के सदस्यों ने अपना वेतन न बढ़ाकर, देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे कार्यकाल में देश विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इसके लिए यहां बैठे सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं, क्योंकि नीति-निर्धारण का काम यहीं हुआ है ।

कांग्रेस अध्यक्ष पर परोक्ष तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जब पहली बार यहां आया तो मुझे पता चला कि गले मिलना और गले पड़ना क्या होता है।’’ उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपनी बात रखने के दौरान प्रधानमंत्री के पास जाकर उन्हें गले लगाया था ।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया