लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को लिखा भावुक खत, पिता के निधन पर जताया दुख

By सुमित राय | Updated: April 21, 2020 15:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनके पिता के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने पत्र में लिखा, 'आपके पूर्वाश्रम में हुई इस क्षति के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई।'योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अपनी संवेदनाए व्यक्त की और कहा कि इस क्षति के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई।

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, "योगी आदित्यनाथ जी, आपके पूज्य लौकिक पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के देवलोकगमन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। यद्यपि संन्यास जीन में प्रवृत होने के नाते आप समस्त सांसारिक सीमाओं और मोह-बंधनों से मुक्त हो चुके हैं, परंतु आपके पूर्वाश्रम में हुई इस क्षति के बारे में जानकर गहरी पीड़ा हुई।"

पीएम ने आगे लिखा, "उनके जीवन की सार्थकता का अनुभव हमें सार्वजनित जीवन में आप जैसे विलक्षण तत्वज्ञानी के सान्निध्य से होता है। आप जैसे यशस्वी और कर्मठ पुत्र के पिता के रूप में वे एक गौरव पुरुष थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को अपने सान्निध्य में चिरशान्ति प्रदान करे। दुख: की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके लौकिक और वृहत् धर्म परिवार के साथ हैं। मैं उनके चरणों में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ओम शांति!'

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। लंबे समय से उनकी तबीयत खराब थी और दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। लॉकडाउन के कारण योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में सीएम योगी शामिल नहीं हुए।

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का पौड़ी गढ़वाल जिले में फूलचट्टी गंगा तट पर मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शामिल हुए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos