लाइव न्यूज़ :

PM मोदी आज इन तीन देशों की यात्रा के लिए हो रहे हैं रवाना, सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 23, 2018 05:20 IST

शिखर सम्मेलन के इतर भी प्रधानमंत्री के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करने की संभावना है। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री जब रवांडा पहुंचेंगे तो रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे उनका स्वागत करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जुलाईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से  27 जुलाई तक रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान वह ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। 23 से 27 जुलाई तक तीन देशों के अपने दौरे में प्रधानमंत्री सबसे पहले दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवांडा जाएंगे। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली रवांडा यात्रा होगी। 

इसके बाद वह 24 जुलाई को युगांडा जाएंगे और यहां से उनका अगला पड़ाव दक्षिण अफ्रीका होगा। मोदी जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के 10 वें संस्करण में हिस्सा लेंगे जिसमें समूह के नेताओं के अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, वैश्विक शासन और कारोबार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने की उम्मीद है। 

शिखर सम्मेलन के इतर भी प्रधानमंत्री के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करने की संभावना है। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री जब रवांडा पहुंचेंगे तो रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान वह प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत करेंगे, किगाली जीनोसाइड मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और व्यापार मंच को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। 

इस दौरान एक रक्षा सहयोग समझौते होने की भी उम्मीद है। तिरूमूर्ति ने कहा कि भारत बहुत जल्द रवांडा में एक मिशन खोल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की एक और महत्वपूर्ण बात रवेरू मॉडल गांव का दौरा कर रवांडा की ‘गिरिंका ’ योजना के लिये 200 गायों तो तोहफे में देना है। 

यह पूछे जाने पर कि क्या अफ्रीका में प्रभाव बढ़ाने के लिये भारत और चीन में कोई होड़ हो रही है क्योंकि मोदी की यात्रा से ठीक पहले चीनी राष्ट्रपति भी रवांडा का दौरा कर रहे हैं, विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम अफ्रीकी देशों के साथ अपने रिश्तों को दूसरे देशों के साथ रिश्ते के नजरिये से नहीं देखते।’’ (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया