लाइव न्यूज़ :

वेसाक दिवस: पीएम नरेंद्र मोदी ऑनलाइन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, देंगे भाषण

By भाषा | Updated: May 7, 2020 05:42 IST

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुद्ध पूर्णिमा का पर्व लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मनाया जाएगा। यह पर्व संक्रमण से मारे गए लोगों की याद में और कोरोना-19 योद्धाओं के सम्मान में मनाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ऑनलाइन वेसाक वैश्विक समारोह में हिस्सा लेंगे।बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी इस अवसर पर सुबह एक अहम संबोधन देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ऑनलाइन वेसाक वैश्विक समारोह में हिस्सा लेंगे। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार मोदी इस अवसर पर सुबह एक अहम संबोधन देंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुद्ध पूर्णिमा का पर्व लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से मनाया जाएगा। यह पर्व संक्रमण से मारे गए लोगों की याद में और कोरोना-19 योद्धाओं के सम्मान में मनाया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि सांस्कृतिक मंत्रालय, इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन (आईबीसी) के साथ मिलकर एक आभासी प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघ के प्रमुख हिस्सा लेंगे।

प्रार्थना समारोहों को पवित्र गार्डन लुम्बिनी (नेपाल), महाबोधि मंदिर (बोधगया, भारत), मूलगंध कुटी विहार (सारनाथ), परिनिर्वाण स्तूप (कुशीनगर) तथा अन्य स्थानों से लाइव दिखाया जाएगा।

गौरतलब है कि बुद्ध पूर्णिमा पर ‘वेसाक दिवस’ भगवान बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और उनके महापरिनिर्वाण की स्मृति में मनाया जाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया