लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में ‘फिर निर्वाचित’ होंगे: अमित शाह

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ अक्टूबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में ‘फिर निर्वाचित’ होंगे।

गांधीनगर जिले के पनसार में शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में किसी भी और नेता ने लगातार 20 वर्षों तक निर्वाचित हाने की उपलब्धि नहीं हासिल की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल नरेंद्र भाई ने सार्वजनिक जीवन में 20 साल पूरे किये। दुनिया में अबतक किसी भी और नेता ने लगातार 20 साल तक निर्वाचित होने एवं 20 वर्षों तक बिना किसी अवकाश के सेवा करने की उपलब्धि नहीं हासिल की है। ’’

शाह ने कहा, ‘‘ लोकतांत्रिक देशों में, जहां लोग अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों को बदल देते हैं, आपने ऐसा कोई नेता नहीं देखा होगा जिसने इतने लंबे समय तक सेवा की। नरेंद्र मोदी ने सात अक्टूबर, 2001 को (गुजरात के मुख्यमंत्री का) पदभार संभाला था और कल सात अक्टूबर, 2021 था। वह आज प्रधानमंत्री हैं और 2024 में फिर चुने जायेंगे। ’’

लोकसभा में गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री एक दिन की गुजरात यात्रा पर आये थे।

गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर एक महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा चलाये जा रहे एक टी स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद शाह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने कलोल के समीप पनसार गांव पहुंचे थे। उन्होंने वहां एक झील सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास भी किया। बाद के कार्यक्रम में उन्होंने 11 करोड़ रूपये की 143 परियोजनाएं शुरू कीं।

शाह ने अपने भाषण में कहा कि मोदी इतने लंबे समय तक पद पर इसलिए रहे क्योंकि उन्होंने लोगों की हमेशा ही देखभाल की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा , ‘‘ मैंने उन्हें हमेशा उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करते हुए देखा है जो अधूरी हैं। आपको बमुश्किल ही किसी अन्य नेता में देश, राज्य, लोग एवं लोगों के प्रति ऐसी चिंता मिलेगी। ’’

उन्होंने दावा किया मोदी सरकार की पिछले सात साल की उपलब्धियां कांग्रेस की 70 साल की उपलब्धियों पर भारी पड़ेंगी। उन्होंने 60 करोड़ बैंक खाते खोलने, 10 करोड़ शौचालयों के निर्माण एवं पांच करोड़ लोगों को बिजली प्रदान करने को मोदी सरकार की उपलब्धियों के तौर पर गिनाया।

शाह बाद में अपने मूल शहर मानसा गये जहां वह नवरात्रि के मौके पर बहुचार माता मंदिर में पूजा करेंगे। वह कई सालों से ऐसा करते आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?