लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी बनारस में मनाएंगे जन्मदिन, रिटर्न गिफ्ट में काशीवासियों को देंगे ये सौगात

By भाषा | Updated: September 16, 2018 16:09 IST

पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को (17 सितंबर) अपने जन्मदिन पर वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे।

Open in App

वाराणसी, 16 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर काशीवासियों को उपहार स्वरूप 534 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। 

मोदी 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री वाराणसी हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर के जरिए डीरेका जाएँगे। 

वहाँ से वह काशी विद्यापीठ ब्लाक के नरउर पहुचंगे और प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के बीच केक काटकर अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने यह जानकारी दी 

बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने के बाद डीरेका में जिला प्रशासन प्रधानमंत्री को काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण, वाराणसी में बीते चार साल में हुए अब तक के बदलाव, प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों और शहर में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में प्रेजेंटेशन देगा। 

फिर डीरेका के सिनेमाहॉल में मोदी बच्चों के साथ ‘चलो जीते हैं’ फिल्म देखेंगे। देर रात प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे।

रात्रि विश्राम के बाद मोदी अगले दिन बीएचयू के एम्फी थियेटर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे जिसमें अटल इन्क्यूबेशन सेंटर, नागपुर ग्राम पेयजल योजना के अलावा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाएं शामिल हैं। 

साथ ही बीएचयू में बनने वाले वेद विज्ञान केंद्र व रीजनल इंस्टीट्यूट आफ ऑप्थेल्मोलाजी का शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया