लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी इस महीने वाराणसी जाएंगे, 421.54 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2021 14:17 IST

भारत-जापान मित्रता के प्रतीक के रूप में 186 करोड़ रुपये के बजट से निर्मित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिपेट भवन का निर्माण सूची में सबसे ऊपर है, जिसके लिए आधारशिला रखी जाएगी।मणिकर्णिका घाट पर एक आश्रम का सौंदर्यीकरण (15.81 करोड़ रुपये) भी है।25.19 करोड़ रुपये से 35 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत की भी शुरुआत की जाएगी।

नई दिल्लीः मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीवाराणसी जाएंगे। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 421.54 करोड़ रुपये की 65 नई परियोजनाएं का उद्घाटन करेंगे। 

प्रधानमंत्री के नए उपहारों में एक सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) शामिल है। हालांकि, प्रधानमंत्री के दौरे की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वह इस महीने के अंत में अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। वाराणसी में कुल मिलाकर 736 करोड़ रुपये से अधिक की 75 परियोजनाओं की प्रतीक्षा है।

अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का निरीक्षण

इस सप्ताह की शुरुआत में अपने वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में सभी पूर्ण और चालू परियोजनाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने भारत-जापान मित्रता के प्रतीक के रूप में 186 करोड़ रुपये के बजट से निर्मित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर 'रुद्राक्ष' का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री अपनी अगली यात्रा पर रुद्राक्ष आईसीसी को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और तैयार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उसी स्थल से नई परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इस बीच, नई परियोजनाओं के बारे में बात करते हुए, संभागीय आयुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा, “40.1 करोड़ रुपये के बजट से सिपेट भवन का निर्माण सूची में सबसे ऊपर है, जिसके लिए आधारशिला रखी जाएगी।”

पुलिस के लिए 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल

उन्होंने आगे कहा, "पुलिस लाइन में पुलिस के लिए 12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल (24.96 करोड़ रुपये), कृषि उत्पाद निर्यात के लिए करखियाओ औद्योगिक क्षेत्र में आम और सब्जी एकीकृत पैक हाउस (15.78 करोड़ रुपये), महगांव में एक आईटीआई की आधारशिला (14.16 करोड़ रुपये), शूटिंग रेंज (5.04 करोड़ रुपये), संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल बुनियादी ढांचे का विकास (3.86 करोड़ रुपये) और मणिकर्णिका घाट पर एक आश्रम का सौंदर्यीकरण (15.81 करोड़ रुपये) भी है।

जलापूर्ति योजना की लागत से 108.53 करोड़ रुपये की लागत से शहरी विकास की आठ परियोजनाएं, 19.49 करोड़ रुपये की लागत से वरुणा पार में जलापूर्ति संबंधी कार्य, भेलूपुर के जल शोधन संयंत्र में 17.24 करोड़ रुपये के दो मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र और सीवर लाइन बिछाने का काम शामिल है। कोनिया घाट क्षेत्र में भी 15.03 करोड़ रुपये से शुरू किया जाएगा। 86.07 करोड़ रुपये की ग्रामीण संपर्क सड़कों की 12 परियोजनाओं और 25.19 करोड़ रुपये से 35 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत की भी शुरुआत की जाएगी।

टॅग्स :वाराणसीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव