लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के दौरान बवाल, साजिश रचने के आरोप में सपा के 5 कार्यकर्ता अरेस्ट, अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाला

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:49 IST

नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि उन्हें एक कथित वीडियो के बारे में सूचना मिली जिसमें लगभग एक दर्जन युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। प्रधानमंत्री की रैली के दौरान कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की।पार्टी के झंडे वाले और प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले बैनर लगी एक कार में तोड़फोड़ भी की।

कानपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के दौरान बवाल कराने की करने की साजिश रचने के आरोप में बुधवार को समाजवादी पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, शेष आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी ने इन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया हैं । नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि उन्हें एक कथित वीडियो के बारे में सूचना मिली जिसमें लगभग एक दर्जन युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया था।

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने प्रधानमंत्री की रैली के दौरान कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के झंडे वाले और प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले बैनर लगी एक कार में तोड़फोड़ भी की। मंगलवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सुकांत शर्मा, सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत, निकश कुमार और अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है, और ये सभी समाजवादी पार्टी की युवा ब्रिगेड से जुड़े हुये हैं, इस मामले में कार भी बरामद कर ली गई है।

तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर एक कार में तोड़फोड़ की और उस पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का पोस्टर लगा दिये ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा सके।

प्राथमिकी में कहा गया है, 'सचिन केसरवानी ने अपने 8-10 साथियों के साथ लाल टोपी पहनकर जानबूझकर हमीरपुर रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ताकि बुंदेलखंड से आए हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से झगड़ा हो और अशांति फैले तथा हिंसा भड़के। प्रधानमंत्री सोमवार को कानपुर में थे।

वह यहां मेट्रो का उद्घाटन और एक रैली में भाग लेने आये थे । समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को लखनऊ में जारी बयान के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को घटना में कथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकानपुरनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो