लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में मिली हार के बाद आज PM मोदी की पहली रैली, प्रयागराज में जनता को करेंगे संबोधित

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2018 11:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच राज्यों में मिली हार के बाद पहली बार जनता के सामने होंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांच राज्यों में मिली हार के बाद पहली बार जनता के सामने होंगे। वह रविवार को  प्रयागराज का दौरा करेंगे। पीएम मोदी रविवार दोपहर 12.30 बजे प्रयागराज  पहुंचेगें। यहां से पीएम संगम जाएंगे, जहां वो अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा करेंगे।

मोदी का कार्यक्रम

 पीएम  कुम्भ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह दोपहर जनता को संबोधित करेंगे। पीएम की 5 राज्यों में मिली हार के बार पहली जनसभा है। ऐसे में पीएम मोदी  प्रयागराज की धरती से 2019 को लेकर बड़ा संदेश दे सकते हैं। यहां पीएम 3 हजार करोड़ के हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिसमें 300 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

 इसमें सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल और 7 फ्लाईओवर मुख्य हैं। हर किसी की निगाह आज के पीएम के भाषण पर है कि वह हार पर किस तरह से जिम्मेदारी लेते हैं। मोदी के पीएम बनने के बाद ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी है।

प्रधानमंत्री 16 दिसंबर (रविवार) को ही राष्ट्रीय राजमार्ग 232 के पुनर्निर्मित 133 किलोमीटर लंबे रायबरेली मार्ग को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह मार्ग बुंदेलखंड, चित्रकूट, लखनऊ और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह