लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी, राज्य में आई है 100 साल की सबसे भीषण बाढ़

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 18, 2018 00:49 IST

सीएम पिनराई विजयन ने बताया है कि मई महीने से लेकर अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 अगस्त:  देश का दक्षिणी राज्य केरल पिछले 100 साल के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। सीएम पिनराई विजयन ने बताया है कि मई महीने से लेकर अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार रात केरल पहुंचे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार शाम तकरीबन 7.15 मिनट पर ट्वीट कर बताया कि वह केरल के लिए निकल रहे हैं। वहां बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने। बता दें कि राज्य में हो रही भारी बारिश से करीब 2 लाख 23 हजार लोग बेघर हो गए हैं और करीब 1,568 राहत कैंप में पनाह लिए हुए हैं। 

इस बीच, पंजाब सरकार ने केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की है। बता दें कि केरल सीएम ऑफिस ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है, 'केरल पिछले 100 साल की सबसे तबाही वाली आपदा से जूझ रहा है। 80 बांध खोल दिए गए हैं। मई से अब तक 324 लोगों की जानें जा चुकी हैं और तकरीबन 2,23,139 लोग अभी भी राहत कैंप में हैं।' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 18 अगस्त को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बाढ़ की वजह से केरल के ज्यादातार शहरों के अस्पतालों में स्टाफ घटकर 30 से 35 फीसदी रह गए हैं। बता दें कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कर्मियों के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अपने-अपने घरों की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का बड़ा कार्य शुरू किया। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गयीं जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया। ये गांव आज किसी द्वीप में तब्दील हो गये हैं।

ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी केरलवासी अपने-अपने प्रियजन की मदद की खातिर टीवी चैनलों के माध्यम से अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह