तारिक रहमान से बात करके बहुत खुशी हुई, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-शानदार जीत पर बधाई, हर सहयोग करेंगे
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2026 16:17 IST2026-02-13T16:08:51+5:302026-02-13T16:17:13+5:30
बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में शुक्रवार को अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के वरिष्ठ बीएनपी नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका सीट से जीत हासिल की।

file photo
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बांग्लादेश में बीएनपी की महत्वपूर्ण चुनावी जीत पर बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान से फोन पर बात की और उन्हें औपचारिक रूप से बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों वाले दो करीबी पड़ोसियों के रूप में, मैं दोनों देशों की जनता की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हूं।" बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने देश के आम चुनाव के नतीजे को मान्यता देने के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुक्रवार को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जताई कि नयी सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "तारिक रहमान से बात करके मुझे बहुत खुशी हुई।
मैंने उन्हें बांग्लादेश चुनावों में उनकी शानदार जीत पर बधाई दी। मैंने बांग्लादेश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। दो घनिष्ठ पड़ोसी देशों के रूप में, जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, मैंने दोनों देशों के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।"
PM Narendra Modi tweets, "Delighted to speak with Tarique Rahman. I congratulated him on the remarkable victory in the Bangladesh elections. I conveyed my best wishes and support in his endeavour to fulfil the aspirations of the people of Bangladesh. As two close neighbours with… pic.twitter.com/w1eUTtc2Gc
— ANI (@ANI) February 13, 2026
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
बांग्लादेश चुनाव: ढाका निर्वाचन क्षेत्र से बीएनपी के हिंदू नेता की जीत
बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में शुक्रवार को अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के वरिष्ठ बीएनपी नेता गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका सीट से जीत हासिल की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की खबर के अनुसार, रॉय ने ढाका-3 सीट पर 99,163 मत हासिल कर जमात-ए-इस्लामी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हराया।
बांग्लादेश में बीएनपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर; दो दशक बाद सत्ता में वापसी के लिए तैयार
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) देश के ऐतिहासिक संसदीय चुनावों के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के बीच शानदार जीत की ओर अग्रसर है और दो दशक के अंतराल के बाद सत्ता में वापसी के लिए तैयार है।